June 24, 2026

आरबीआई ने₹ 2000 के नोटों को बदलने की डेडलाइन बढ़ाई।

दिल्ली, भारतीय रिजर्व बैंक ने ₹ 2000 के नोटों को बदलने की डेडलाइन बढ़ा दी है। केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक ने आज इसे बढ़ाकर 7 अक्टुबर 2023 तक कर दिया है। लेकिन अब ₹ 2000 के नोटों को आरबीआई के 19 निर्दिष्ट कार्यालयों में ही बदला जा सकेगा। धारक एक बार में कुल 20 हजार रुपये ही बदले सकेंगे।

आरबीआई के मुताबिक बैंक ब्रांच पर अब ₹ 2000 के नोटों को खातों में जमा करने या बैंकों में बदलना बंद किया जा चुका है। अब ₹ 2000 के नोटों को 19 निर्दिष्ट कार्यालयों में बदला जा सकेगा। एक बार में 20 हजार रुपये बदल सकेंगे। हालांकि अपने बैंक खाते में इन निर्दिष्ट कार्यालयों में कितनी भी राशि जमा करवा सकेंगे। अगर आप देश में ही हैं और आरबीआई के 19 निर्दिष्ट कार्यालयों से दूर है तो इन नोटों को इंडिया पोस्ट यानी डाक के जरिए भेजकर अपने बैंक खाते में जमा कर सकेंगे। आरबीआई के मुताबिक अदालतें, कानूनी एजेंसियां, सरकारी विभाग या कोई और पब्लिक अथॉरिटी जो जांच प्रक्रिया में है, ऐसे विभाग पूर्व की भांति अपने ₹ 2000 के नोटों को आरबीआई में जमा कराते रहेंगे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.