June 30, 2026

नया भारत टेक्नोलॉजी का न सिर्फ कंज्यूमर है बल्कि टेक्नोलॉजी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिस उद्देश्य को लेकर इस कार्यालय का शुभारंभ किया गया है, उस उद्देश्य में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी अवश्य सफल होगी। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी सशक्तीकरण का माध्यम बन रहा है और लोगों को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

हेक्सावेयर वेबसाइट देश के सर्वश्रेष्ठ वर्डप्रेस वेबसाइट्स में से एक है। पिछले कुछ वर्षों से हेक्सावेयर , वेबसाइटों को विकसित और डिजाइन कर रहे हैं। इसमें वेब विकास और डिज़ाइन , मनोरम ग्राफिक्स और एनिमेशन, ई-मेलर्स और आधुनिक मॉड्यूल और उपकरण, प्रारंभिक एसईओ और चल रहे रखरखाव शामिल हैं। अन्य वर्डप्रेस वेबसाइट से हेक्सावेयर वेबसाइट के बारे में मुख्य बात यह है कि सामान्य वर्डप्रेस सीएमएस के विपरीत, उपयोगकर्ता-अनुकूल और कुशल तरीके से जबरदस्त मात्रा में सामग्री प्रदर्शित करने के लिए जटिल तर्क की एक श्रृंखला का उपयोग करते हैं। इससे वेबसाइट सुव्यवस्थित और मजबूत हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नया भारत टेक्नोलॉजी का न सिर्फ कंज्यूमर है बल्कि टेक्नोलॉजी के विकास में और उसके क्रियान्वयन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। 2जी, 3जी, 4जी के समय भारत टेक्नोलॉजी के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहा लेकिन 5जी के साथ ही भारत ने नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि 5डी के साथ भारत पहली बार टेलीकॉम टेक्नोलॉजी में ग्लोबल स्टेंडर्ड तय कर रहा है। भारत में डिजिटलाइजेशन तेजी से हो रहा है। डिजिटल भारत देश के विकास के विस्तृत विजन का एक महत्वपूर्ण अंग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी को आम लोगों तक पहुंचाना ही इस विजन का लक्ष्य है। आज हमारे छोटे व्यापारी, छोटे उद्यमी, कारीगर सबको ने एक मंच प्रदान किया है, एक बाजार उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, सचिव शैलेश बगोली, निदेशक आईटीडीए निकिता खंडेलवाल, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के एजीक्यूटिव वाईस प्रेजिडेंट हेमंत विज, सतेन्दयु मोहंती तथा नीता नम्बिआर उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.