June 24, 2026

किसान नेता राकेश टिकैट ने संजय सिंह का समर्थन किया।

दिल्ली, आम आदमी पार्टी के नेता और राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह गिरफ्तारी के बाद आप नेताओं और उनके समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं किसान नेता राकेश टिकैट भी संजय सिंह के समर्थन मे खड़े हो गए हैं।

राकेश टिकैत ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा “कोई आंदोलन जो सरकार के खिलाफ शुरू होता है उसे वो दबाने की कोशिश कर रही है। राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने संसद में सरकार के खिलाफ आवाज उठाई ,उन्‍हें गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया है। इसके अलावा राकेश टिकैत ने आजम खान समेत अन्‍य लोगों के नाम लेकर कहा कि नेता हो या अधिकारी जो भी सरकार के विरोध में खड़ा होता है उस पर देश द्रोह के केस में जेल में डाल दिया जाता है। उन्‍होंने दावा किया ऐसा ही किसान संगठनों के साथ भी हो रहा है जब भी वो आंदोलन करते हैं तो उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जाता है।

सांसद संजय सिंह को शराब घोटाले एवं धन संशोधन मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय की 8 दिन तक हिरासत के बाद न्‍यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.