Recent Posts

August 16, 2026

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर भीषण हादसा, बस-पिकअप की टक्कर में दो की मौत

Accident

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर सोमवार सुबह तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ, जिससे बस गलत दिशा में जाकर सामने से आ रही पिकअप से भिड़ गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और पिकअप दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया गया।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में बस चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.