August 8, 2026

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं और युवाओं ने खोला मोर्चा 

 

सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और युवाओं ने जुलूस निकाल कर प्रदर्षन किया

एसबीटी न्यूज़ अल्मोड़ा रिपोर्टर

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के शीतलाखेत क्षेत्र मे अवैध शराब के विरोध में आज ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। एकता संगठन के बैनर तले हवालबाग और ताड़ीखेत विकासखंड के दर्जन भर गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और युवाओं ने जुलूस निकाल कर प्रदर्षन किया। ग्रामीणों ने कठपुढ़िया में 10 मिनट का सांकेतिक जाम भी लगाया।
अल्मोड़ा के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं और युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। शीतलाखेत मे आज तिखून पट्टी और कंडारखोवा पट्टी के ग्रामीणों ने जमा होकर पुलिस, प्रषासन और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

शीतालखेत बाजार में स्याहीदेवी, शीतलाखेत, सल्ला रौतेला, नौला, सड़का, बेड़गांव, धामस, खूंट, मटीला, मटीलाधूरा, खरकिया, डोलपोखरा, चम्पा, बडगल रौतेला, देवलीखान, कफलकोट सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से पहुंचे ग्रामीणें ने जमकर प्रद्रर्षन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने करीब दस किलोमीटर दूर कठपुड़िया तक जूलूस निकाला और कठपुड़िया मे सांकेतिक जाम लगाया।

कठपुड़िया में ग्रामीणों ने सभा का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि शीतलाखेत और स्याही देवी क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लम्गे समय से गांव-गांव अवैध शराब बिक्री हो रही है। अवैध शराब से गांव-घरों में माहोल खराब हो रहा है। जबकि युवा और छोटे बच्चे भी नषे की लत के षिकार हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने शराब व्यापारियों को चेताते हुए अवैध कारोबार को बंद करने की अंतिम चेतावनी दी। एकता संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आगे से अवैध शराब बिक्री होने पर सख्त रूख इखतियार किया जायेगा। अवैध बिक्री करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। और क्षेत्र में जगह-जगह उनका पोस्टर चिपकाया जायेगा।

इस अवसर पर एकता संगठन के अध्यक्ष मुकेष सिंह रौतेला, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, उप सचिव महेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष कमलेष सिंह बिष्ट, ग्राम एकता महिला संगठन अध्यक्ष दीपा जीना, हेमा बिष्ट ग्राम प्रधान बडगल रौतेला, कामाक्षी बिष्ट ग्राम प्रधान मटीला, रूपा देवी, इंद्रा देवी, माया देवी, लीला देवी, पुष्पा देवी, माया देवी, सुनीता बिष्ट, मुन्नी देवी, पदमा देवी, भगवती देवी, चन्द्रा देवी, देवकी देवी, भगवती देवी, शोभा देवी, कमला देवी, बिमला देवी, कमला देवी, गीता देवी, दीपा देवी, पुष्पा देवी, षीला देवी, रेखा देवी, देवकी देवी, गुड्डी देवी, प्रियंका, रेखा देवी, हंषी देवी, कांति देवी, षिखा देवी, कमला बिष्ट, अंजली ग्वाल, भावना ग्वाल, मीना बनोला, जया गोस्वाी, अनीता ग्वाल, निकिता आर्या, चन्द्रा देवी, अनीता बिष्ट, सोनिया बिष्ट, नीमा बिष्ट, भावना बिष्ट, हेमा बिष्ट, पूजा बिष्ट, नीमा बिष्ट, शांति देवी, कमला बिष्ट, नीमा बिष्ट, आषा देवी, कवीता बिष्ट, सुधा जीना सहित करीब दो सौ से अधिक लोग शामिल रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.