Recent Posts

August 16, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने किया 4.95 करोड़ रुपए की लागत से तैयार नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास भवन का उद्घाटन।

ट्रक ड्राइवर की हड़ताल से पेट्रोल के लिए लंबी कतारों में झूंझते लोग

देहरादून, आज नव वर्ष के अवसर पर 4.95 रुपए की लागत से तैयार नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ के भवन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। भवन एक साल से कम समय में बनकर तैयार हुआ है। भवन का शिलान्यास पिछले वर्ष मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा ही किया गया था।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि कमजोर एवं साधन विहीन वर्ग की बेटियों की शिक्षा के लिए बनाए गए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में खोले गये छात्रावासों एवं नेताजी सुभाषचन्द्र बोस छात्रावास के निकटवर्ती 11 विद्यालयों का इंटर स्तर पर उच्चीकरण भी किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका छात्रावासों में रह रही बालिकाओं द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए बालिकाओं के शिक्षकों, छात्रावास की वार्डन एवं इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेटियों को बेहतर शिक्षा प्रदान कराना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। प्रधानमंत्री जी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का जो नारा दिया है उस नारे को हमें सार्थक करना है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल में हमारे इन बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर, शिक्षा महानिदेशक एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.