Recent Posts

September 21, 2026

इंडिया गठबंधन की बैठक:25 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल:एसआईआर और चुनाव में धांधली के मुद्दे पर सीजेआई को भेजेंगे पत्र,

Delhi 08 Jun 2026,

इंडिया गठबंधन की आज सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में “एसआईआर, चुनाव में धांधली, नीट और सीबीएसई परीक्षाओं के पेपर लीक,मौजूदा आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के मुद्दे, अन्य जन-केंद्रित मुद्दों और विपक्ष की साझा रणनीति पर चर्चा की गई है।

बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी,राष्ट्रीय जनता दल,जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस,जम्मू और कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे),नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार),कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया, टीएमसी (ममता बनर्जी), सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा किया गया है। जबकि , डीएमके और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन से दूरी बनायी थी। बैठक के समाप्त होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में जानकारी दी है।

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस वार्ता में कहा- “इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों में सहमति बनी है कि हर दो महीने में बैठक को आयोजित किया जाए। इसलिए अगली बैठक अगस्त महीने में हैदराबाद में होगी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- “एसआईआर, कथित वोट लूट और चुनाव में धांधली के मुद्दे पर भारत के चीफ जस्टिस सीजेआई को पत्र भेजने पर सहमति बनी है। यह पत्र जल्द ही भारत के मुख्य न्यायाधीश को सौंप दिया जाएगा। खड़गे ने कहा कि, नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में बैठने वाले लाखों युवाओं के साथ हुए विश्वासघात हुआ है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग पर सर्वसम्मति से सहमति बनी है।

खड़गे ने कहा- “केंद्र सरकार को मौजूदा आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के मुद्दे और अन्य जन-केंद्रित मुद्दों पर चर्चा के लिए तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।

बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, पार्टी के अखिलेश यादव, तेजस्पवी यादव और उद्धव ठाकरे समेत 25 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता के शामिल हुए।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.