November 17, 2026

खटीमा: चाय की टपरी पर पहुंचे सीएम धामी, खुद बनाई चाय और लोगों को पिलाई

CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार सुबह खटीमा के झनकइया में अलग ही अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री अचानक शंकर राय की चाय की टपरी पर पहुंचे। यहां उन्होंने खुद अपने हाथों से चाय बनाई और दुकान पर मौजूद लोगों को चाय पिलाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ चाय की चुस्कियों के बीच बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच देखकर चाय की दुकान पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, युवाओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनीं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर उनका फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री ने आम लोगों के बीच सहजता से समय बिताया। उनकी इस अनौपचारिक मुलाकात और खुद चाय बनाकर पिलाने के अंदाज की स्थानीय क्षेत्र में खूब चर्चा रही।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.