June 24, 2026

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्‌ ॥

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत । अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्‌ ॥ हे भारत! जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब ही मैं अपने रूप को रचता हूँ अर्थात साकार रूप से लोगों के सम्मुख प्रकट होता हूँ।
भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को सभी परिस्थितियों में निष्काम कर्म करने का उपदेश दिया है। फलासक्ति का त्याग करके सफलता-असफलता को समान मानते हुए ही कर्म करना चाहिए। इस ‘निष्काम कर्मयोग’ के अनुसार आचरण करने के लिये यह बहुत आवश्यक है कि मनुष्य अपनी सभी इन्द्रियों को संयमित करे तथा अपने मन पर पूर्ण नियंत्रण रखे। स्वानियंत्रण करने के पश्चात् मनुष्य फलासक्ति के बिना कर्म करे।
देश में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव “जन्माष्टमी’ बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई जा रहीं है। इस मौके पर सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत देश के कई ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “जन्‍माष्‍टमी के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई देती हूं। यह त्योहार हमें भगवान श्री कृष्ण के दिव्य आदर्शों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करता है। आइए इस अवसर पर, हम भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं को आत्मसात करें तथा देश की प्रगति और समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लें।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आप सभी को जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। जय श्री कृष्ण।”
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी देश के लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। आशा करता हूं कि हर्ष और उल्लास का यह पर्व आप सभी के जीवन को नई उमंग एवं उत्साह से भर दे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को इस शुभ दिन की बधाई देते हुए लिखा, समस्त देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! इस शुभ अवसर पर, मैं प्रभु से सभी के सुख, समृद्धि और निरंतर उन्नति की कामना करता हूँ। भगवान श्री कृष्ण की कृपा आप सभी पर बनी रहे। जय श्री कृष्णा..!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा भाव और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है। वे मानवता के सच्चे संरक्षक और मार्गदर्शक है। उनके श्रीमुख से निकले वाक्य आज गीता के रूप में हमें प्रेरित करते हैं।

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्‌ ॥
Lord Krishna

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.