June 24, 2026

President Draupadi Murmu awarded Bharat Ratna posthumously to eminent personalities of the nation.

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में राष्ट्र के विशिष्ट विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह सहित चार विशिष्ट विभूतियां हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पी. वी. नरसिम्हा राव को मरणोपरांत दिया गया भारत रत्न उनके सूपुत्र, पी. वी. प्रभाकर राव ने ग्रहण किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को दिया गया भारत रत्न उनके पौत्र जयंत चौधरी ने ग्रहण किया। भारत में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले वैज्ञानिक डॉ. स्वर्गीय एम.एस. स्वामीनाथन को मरणोपरांत दिया गया भारत रत्न उनकी सुपुत्री डॉ. नित्या राव ने ग्रहण किया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत दिया गया भारत रत्न उनके सुपुत्र रामनाथ ठाकुर ने ग्रहण किया।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.