June 24, 2026

स्वाधीनता संग्राम के राष्ट्रीय आन्दोलन मे कविताओं का बहुत बड़ा सहयोग:पद्मश्री प्रोफेसर शेखर पाठक।

प्रसिद्ध इतिहास कार पद्मश्री प्रोफेसर शेखर पाठक ने देहरादून स्थित दून लाईब्रेरी मे आयोजित कार्यक्रम में व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड मे स्वाधीनता संग्राम के राष्ट्रीय आन्दोलन मे स्थानीय आन्दोलनो ने तो चेतना जगाई ही थी पर साथ ही राष्ट्रीय गतिविधियों का भी लगातार प्रभाव रहा है। बहुत से उदाहरण के साथ ही महान स्वतंत्रता सेनानी कवियों की कविताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्वाधीनता संग्राम के राष्ट्रीय आन्दोलन मे कविताओं ने बहुत बड़ा सहयोग दिया था।

प्रोफेसर शेखर पाठक ने गुमानी पंत,मौला राम गौर्दा, भजन सिहं सिंह, निर्मोही, से लेकर श्रीराम शर्मा प्रेम तक बहुत से कवियों ने राष्ट्रीय आन्दोलन मे महत्वपूर्ण कार्य किया है। साथ ही महत्वपूर्ण पदों को छोड़ कर लोगो ने समाचारपत्र निकाले। वह सब राष्ट्रीय आन्दोलन के लिए समर्पित रहे। उसमे देश के स्वाधीनता आन्दोलन की, उत्तराखंड मे हो रहे आन्दोलनों का और अन्तर्राष्ट्रीय गतिविधियों का भी उल्लेख मिलता रहा। प्रचार प्रसार की पुरानी शैली का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि,एक अखबार बाचा जाता था और लोगो तक पहुचता था। सम्पादकीय विशिष्ट होते थे,,, शक्ति, कर्मभूमि, अल्मोड़ा, गढ़वाली, युग वाणी आदि सभी का उल्लेख किया। विशम्भरदत्त चंदोला जी ने तिलाडी़ कांड पर लिखा तो उन्हे जेल हुई। इसी तरह सम्पादकों ने राष्ट्रीय आन्दोलन के लिए समर्पित भाव से कार्य किया । उन्होंने जोन लैंग द्वारा सम्पादित मफसलाइट मसूरी का जिक्र करते हुए श्री जय प्रकाश उत्तराखण्डी की पुस्तक का भी जिक्र किया।गांधीजी की कुमाऊँ यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया, और यह भी उल्लेख किया कि जब भगतसिंह को फांसी दी गयी उत्तराखंड मे जगह जगह जुलूस निकाले गये जिसमे सभी के आंखों मे आंसू थे ।

कार्यक्रम में स्लाइड शो में स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के चित्र भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम की शुरुआत में बी के जोशी ने डा शेखर पाठक का स्वागत किया। संचालन डा योगेश धस्माना ने किया। बीजू नेगी ने अंत मे आभार व्यक्त किया। चंन्द्र शेखर तिवारी, ने डा पाठक का सम्मान दून लाइब्रेरी की ओर से किया। स्लाइड शो निकोलस द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं प्रख्यात जनकवि डा अतुल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.