June 26, 2026

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में एसआईटी ने अयोध्या थाने में एफआइआर दर्ज कराई:आठ लोगों को किया नामजद

Uttar Pradesh, 25 Jun 2026,

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावा और दान में चोरी एवं अनियमितताओं के मामले में जांच के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी ) की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर अयोध्या थाने में बीएनएस की धारा 306, 316 (5) और 317 (4), 61 और 3(5) में एफआईआर दर्ज हुई है। लोगों के खिलाफ दर्ज इस एफआईआर में कोई बड़ा नाम नहीं है।

श्री राम मंदिर चढ़ावा चोरी और अनियमितताओं के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने प्रारंभिक रिपोर्ट में 8 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। सूत्रों के अनुसार ही सीसीटीवी में चोरी करते दिखे रहे लोग और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यूपी सरकार के निर्देश पर बीएनएस के तहत 306, 316(5), 317(4) ,317(5), 61 और 3(5) के तहत शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस व एसआईटी की टीमें अब आरोपियों की गई और दस्तावेजों को खंगालने की कार्रवाई में जुट गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, एफआईआर में आठ लोगों को नामजद किया गया है। एफआईआर में अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, टिन्नू यादव, मनीष यादव आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज। इन सभी पर गबन, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। एसआईटी गठित होने के 13 दिन बाद मुकदमा दर्ज हुआ है।

 

श्री राम मंदिर में चढ़ावे और दान में हुई कथित अनियमितताओं व चोरी के मामले में जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने को एसआईटी गठित थी। इस दौरान टीम में लखनऊ कमिश्नर विजय विश्वास पंत , IG लखनऊ रेंज किरण शिवकुमार औ सहित कई अधिकारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि राम मंदिर चढ़ावे से हुई चोरी 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो सकती है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.