August 19, 2026

गणेश गोदियाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बने, प्रीतम सिंह होंगे नेता प्रतिपक्ष

 

पूर्व सीएम हरीश रावत को चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद गणेश गोदियाल को सौंपा गया है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम हरीश रावत को चुनाव प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में भी पंजाब की तरह कांग्रेस में अंदरूनी कलह छिड़ी हुई थी। इसे दूर करने के लिए कांग्रेस ने यहां भी पंजाब वाला फॉर्मूला आजमाया। इसके तहत उत्तराखंड में भी चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रोफेसर जीत राम, भुवन कापड़ी, तिलक राज बेहड और रंजीत रावत को सौंपी गई है।

चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व सीएम हरीश रावत को सौंपी गई है। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा को चुनाव प्रचार कमेटी का उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल को चुनाव प्रचार कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया है। आर्येंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.