October 14, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी से तलब की राम मंदिर चोरी मामले की स्टेटस रिपोर्ट: राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट’ से भी मांगा जवा

Delhi 13 July 2026,

राम मंदिर चंदा और चढ़ावा चोरी प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) से मामले की जांच को लेकर स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। कोर्ट ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ से भी जवाब मांगा है।

अयोध्या राम मंदिर चंदा और चढ़ावा चोरी मामले की सुनवाई आज 13 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में हुई। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए कि, एसआईटी जांच संबंधी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे। इसके साथ ही, एसआईटी इस रिपोर्ट में अपनी टीम के गठन के बारे में भी पूरी जानकारी दे। इस मामले को अगले सोमवार को सूचीबद्ध किया जाए। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की है।

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं में राम मंदिर ट्रस्ट के खातों में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ताओं ने इस पूरे मामले की एक फोरेंसिक ऑडिट कराए जाने , नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कैग से ट्रस्ट के खातों की पूरी समीक्षा कराई जाने की मांग की गई।इसके अतिरिक्त, याचिकाकर्ताओं ने इस मामले के लिए गठित की गई एसआईटी की जांच पर भी सवाल उठाए हैं? उनका तर्क है कि यह जांच बिना किसी एफआईआर के शुरू की गई है। याचिकाओं में मांग की गई है कि इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच एसआईटी के बजाय किसी अन्य स्वतंत्र जांच एजेंसी को सौंपी जानी चाहिए।

एसआईटी इस मामले में लगातार जांच कर रही है। 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी सुभाष श्रीवास्तव और टिन्नू यादव की 7 दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी है ताकि उनसे आगे की पूछताछ की जा सके। इससे पहले पुलिस तीन अन्य आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडे को 40 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से निवेश के नकदी, दस्तावेज और गाड़ियां बरामद की हैं।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.