June 23, 2026

बेटी होने पर नाखुश पति, पत्नी को छोड़कर हुआ फरार

 

आरोप है कि शादी के बाद से पति अपनी पत्नी को दहेज कम आने का ताना देकर मारपीट करने लगा

महिला के पिता का आरोप है कि अब महेश ने दूसरी शादी कर ली है।

S B T NEWS

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के एक महिला के बेटी को जन्म देने से आक्रोशित पति अपनी पत्नी को छोड़कर चला गया। आरोप है कि आरोपी ने दूसरी शादी कर ली है, दूसरी पत्नी के साथ वह दिल्ली में रह रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कोहली कॉलोनी ग्राम बिठौरिया निवासी गीता की शादी वर्ष 2008 में मूल ग्राम मुंडेली तहसील भिकियासेन जिला अल्मोड़ा और हाल निवासी-टी-40 बलजीत नगर वेस्ट पटेल नगर नई दिल्ली निवासी महेश चंद्र नैनवाल पुत्र स्व. दयाकिशन नैनवाल से हुई थी। शादी के दौरान पति सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता था। जिसके चलते दोनों पति-पत्नी सद्भावना कॉलोनी बमौरी में रहने लगे थे।

आरोप है कि शादी के बाद से पति अपनी पत्नी को दहेज कम आने का ताना देकर मारपीट करने लग गया। वर्ष 2009 में महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद महिला का पति महेश और उसका बड़ा भाई जगदीश चंद्र नैनवाल, छोटा भाई नरेश नैनवाल पुत्री के जन्म से काफी नाखुश हो गए। इसके बाद प्रताड़ित करने लगे।

2011 में महेश अपनी पत्नी और बेटी को छोड़कर दिल्ली चला गया। इसके बाद 2018 में अपनी गलती मानते हुए पत्नी को ले जाने की बात कहकर गया, लेकिन तब से आज तक वापस नहीं आया। महिला के पिता का आरोप है कि अब महेश ने दूसरी शादी कर ली है, इसलिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहते हैं। एसओ सुशील कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.