June 24, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून जागरूकता शिविर आयोजित करेगा।

देहरादून 17 नवम्बर 2022,

वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा जानकारी दी गई है कि, जनपद देहरादून में 20 नवंबर 2022, को ब्लाक सभागार, विकासखण्ड, तहसील डोईवाला, 21 नवंबर 2022 तहसील डोईवाला/ऋषिकेश, एवं 22 नवंबर 2022 को तहसील ऋषिकेश में मोबाइल वैन द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।

इस शिविरों में नालसा की विभिन्न स्कीमों जैसेः पोक्सो अधिनियम 2012, दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 में नागरिकों के अधिकार, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007, के प्रावधान एवं घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के अर्न्तगत महिलाओं के अधिकार आदि के सम्बंध में जानकारी दी जायेगी। यह भी बताया कि कौन-कौन व्यक्ति निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए पात्र होगें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से विधिक जागरूकता शिविर में सम्मिलित होकर अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.