May 20, 2026

देहरादून : पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी आग, मचा हड़कंप

देहरादून के रिस्पाना पुल स्थित Panacea Hospital में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद मरीजों को एहतियातन अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

इस दौरान गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि आग की घटना में अभी तक किसी के मौत की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि आग किन कारणों से लगी, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।सीएफओ अभिनव त्यागी ने कहा है कि टीम 7 मिनट में मौके पर पहुंच बचाव कार्य शुरू किया,,,किसी की मौत नहीं हुई है,,,उन्होंने कहा है कि बर्निंग का का भी मामला नहीं है

 

विनय शंकर पांडेय, गढ़वाल कमिश्नर

अभिनव त्यागी, सीएफओ

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.