August 18, 2026

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पद से त्यागपत्र दिया।

देहरादून 07 जुलाई 2022,

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पद से त्यागपत्र दे दिया है। देश के नाम संबोधन में उन्होंने कहा कि उनकी कंजरवेटिव पार्टी एक नए नेता और प्रधानमंत्री का चुनाव करेगी। जॉनसन ने कहा, “मुझे अपनी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। नए नेता के चुने जाने तक वह पद पर रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पद को छोड़ कर वह उदास हैं। लेकिन वह नए नेता को यथासंभव समर्थन देंगे।

वर्तमान में सत्ता रूढ़ कंजरवेटिव पार्टी का सम्मेलन अक्टूबर में होना है। जिसमें पार्टी के नेता का चुनाव होगा। कई दिनों तक चले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद जॉनसन ने यह कदम उठाया गया है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.