July 17, 2026

भिक्षावृत्ति में लिप्त महिला एवं बच्चों को रेस्क्यू किया गया।

देहरादून 03 जुलाई 2022 ,

उत्तराखंड: जिलाधिकारी डॉ0 आर. राजेश कुमार के निर्देशानुसार भिक्षावृत्ति में लिप्त महिला एवं बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए बाल अधिकार संरक्षण आयोग से जुड़ी टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य देहरादून शहर में सड़कों और चौराहों पर भिक्षा मांगने वाले बच्चों और महिलाओं को रेस्क्यू कर सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप सुविधा मुहैया कराकर, इन सभी को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।

अभियान के तहत विभिन्न संस्थाओं और विभागों द्वारा, आईएसबीटी से लेकर रिस्पना पुल तक भिक्षावृत्ति करने वाली महिलाओं और बच्चों को रेस्क्यू किया गया। जिनमे 4 महिलाएँ और 9 बच्चों को रेस्क्यू किया गया जो भिक्षा माँगने का काम कर रहे थे। सभी महिलाओं और बच्चों को रेस्क्यू कर मेडिकल कराकर कल्याण आयोग के सामने पेश किया गया जिसके पश्चात सभी बच्चो को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

इस् दौरान समर्पण संस्था से मानसी मिश्रा व गीता मंमगाईं, मैक संस्था से जहांगीर आलम,जिला प्रोबेशन कार्यालय से संपूर्णा भट्ट, रश्मि बिष्ट, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से रायना रावत, देवेंदर, चाइल्डलाइन से जसवीर रावत,विजय बिष्ट, आसरा ट्रस्ट से अमर बहादुर, रवीना,बचपन बचाओ आंदोलन से सुरेश उनियाल आदि मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.