June 25, 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस जनों द्वारा स्मरण किया गया।

देहरादून 1 अक्टूबर 2021,

सत्य व अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस जनों व दून घाटी रंगमंच के लक्ष्मी नारायण नारंग द्वारा राजपुर के शहंशाही आश्रम स्थित पीपल के पेड़ के समक्ष,  गांधीजी की प्रिया धुन रघुपति राजा राम राम भजन गाकर  स्मरण किया। बताया जाता है कि इस पीपल के पेड़ को महात्मा गांधी जी ने 17 अक्टूबर 1929 को रोपित किया था।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य व अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने राष्ट्र की जनता के साथ जीवो और प्रकृति संरक्षण किया। आज कुछ राजनेता राष्ट्रपिता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के  त्याग समर्पण वह देश भक्ति को दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं परंतु महात्मा गांधी देश की जनता के हृदय में बसते हैं । गांधीजी देशभक्ति की सोच हैं, जो विश्व के देश प्रेमियों के हृदय के बीच में है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.