भाजपा ने राज्यसभा सदस्यों को 8 फरवरी को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया।

देहरादून 05 फरवरी 2022,

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने आज शनिवार को पार्टी के राज्यसभा सदस्यों को 8 फरवरी को सदन में उपस्थित रहने और सरकार का समर्थन करने के लिए व्हिप जारी किया है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी तीन लाईन के व्हिप में बताया गया है कि, मंगलवार 8 फरवरी 2022 को राज्यसभा में कुछ बहुत महत्वपूर्ण कामकाज और विधेयक पास होने वाला है। इसलिए पार्टी के सभी सदस्य इस तारीख को पूरे दिन सदन में मौजूद रहें और सरकार के कदमों का समर्थन करें।

संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा । वजट सत्र के चलते मंगलवार 8 फरवरी 2022 को बजट संबंधी प्रस्ताव राज्यसभा में रखा जा सकता है।

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.