June 23, 2026

सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी।

देहरादून 08 मई 2023,

देहरादून के मुख्य सड़कों एवं फुटपाथों से नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाए। आज सहारनपुर चौक से आईएसबीटी, सीएमआई से विधानसभा ,सर्वे चौक से सचिवालय नैनी बैक्री, गढीकैन्ट से सैन्ट जूडस तथा दिलाराम से ओल्ड राजपुर रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

पांचो टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 35 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 95 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 10.13 लाख जुर्माना लगाया। पुलिस टीम द्वारा 32 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 16 हजार जुर्माना तथा संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 105 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 1.54 लाख का जुर्माना लगाया । टीम द्वारा चेतावनी दी गई है कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए अन्यथा भारी जुर्माना लगाने के साथ ही सामग्री जब्त कर ली जाएगी।

जिलाधिकारी सोनिका ने अतिक्रमण हटाने वाली टीमो को निर्देश दिए है कि मुख्य सड़क, जंक्शन एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाए।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.