June 23, 2026

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 48 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

 

38 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया

प्रदेश में  सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 581 पहुंच गई है

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 48 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। 38 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 581 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 25445 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है।

वहीं, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, चमोली और रुद्रप्रयाग में तीन-तीन, देहरादून और पिथौरागढ़ में नौ-नौ, हरिद्वार में 11, नैनीताल में पांच और उत्तरकाशी में छह संक्रमित मरीज मिले हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342246 हो गई है। इनमें से 328262 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7366 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें मंगलवार को तीन डेथ बीते दिनों की जोड़ी गई है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.