September 27, 2026

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का हुआ अंतिम संस्कार, मौत के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर हो रही जांच,

Mathura 27 September 2026

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की चौथी मंजिल से गिरने से मौत का मामला गहरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया है, जिसमें गुप्तांग पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ड्रग्स के प्रभाव और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। साधु-संत इसे बर्बर हत्या बताते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण का शनिवार शाम केशीघाट के समीप यमुना किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। चार मंजिला इमारत से छलांग लगाने के बाद उपचार के दौरान निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।घटना के बाद पुलिस ने मौके से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य बिंदुओं की जांच शुरू कर दी थी।

शनिवार सुबह मृतक के परिजन मथुरा पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। केशीघाट स्थित यमुना तट के खादर क्षेत्र में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। श अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग केली कुंज आश्रम के लिए रवाना हो गए।

गिरने की वजह की पुलिस जांच जारी

घटना को लेकर पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि रसिक दुलारी शरण किन परिस्थितियों में चार मंजिला इमारत से नीचे गिरा। घटना आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण थे, इसका स्पष्ट निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

 

 

 

.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.