June 24, 2026

रसोई गैस सिलेंडर फटा, घर का सामान जलकर हुआ राख

 

घर के अंदर मौजूद लोगों ने बाहर भागकर बमुश्किल अपनी जान बचाई

घटना में एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ विकासखण्ड के न्यू खालसी गांव के एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फट गया। जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। घर के अंदर मौजूद लोगों ने बाहर भागकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। सिलेंडर से लगी आग लगने के कारण घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है।

न्यू खालसी प्रधान सरोजनी कंडियाल ने बताया कि शनिवार दोपहर गांव के मुकेश सिंह के घर में अचानक रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण घर में आग लग गई। किसी तरह लोगों ने अपनी जान बचाई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, मगर तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

उन्होंने बताया इस घटना में एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। ग्राम प्रधान सरोजनी कंडियाल ने बताया पीड़ित परिवार ने आज सुबह ही रसोई गैस सिलेंडर बदला था। जैसे ही घर के एक सदस्य ने चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाया, वैसे ही सिलेंडर ने आग पकड़ लिया। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल आए, नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.