वन अनुसंधान संस्थान परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस

’’वन शहीद स्मारक’’ के प्रांगण में वन शहीदों को श्रद्वासुमन अर्पित कर राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान परिसर में स्थित ’’वन शहीद स्मारक’’ के प्रांगण में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया। यह दिवस वनों तथा वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु अपने जीवन का बलिदान करने वाले वन रक्षकों की याद में मनाया गया।

इस अवसर पर वन शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया तदोपरांत भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् के महानिदेशक व निदेशक वन अनुसंधान संस्थान अरूण सिंह रावत, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक भारत ज्योति, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं एच0ओ0एफ0एफ0 उत्तराखण्ड राजीव भरतरी, भारतीय वन सर्वेक्षण के महानिदेशक अनूप सिंह, भारतीय वन्य जीव संस्थान के निदेशक धनंजय मोहन व उपस्थित अधिकारियों द्वारा श्रद्वांजली दी गई व श्रद्वासुमन अर्पित किए गए। वन शहीद दिवस के इस अवसर पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् एवं वन अनुसंधान संस्थान के अधिकारी व वैज्ञानिक ने भी वन शहीदों को श्रद्वासुमन अर्पित किए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.