Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
भारत-नेपाल सीमा पर सड़क निर्माण का कार्य रुका -Separato Spot Witness Times
राष्ट्रीय समाचार

भारत-नेपाल सीमा पर सड़क निर्माण का कार्य रुका

भारत-नेपाल सीमा पर सड़क निर्माण का कार्य ब्रह्मदेव में विवादित गायब पिलरों के कारण रुक गया है

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

टनकपुर। उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय सीमा से नेपाल के हाईवे को लिंक हो रही आंतरिक सड़क का काम ब्रह्मदेव में विवादित गायब पिलरों के कारण रुक गया है। अब सर्वे ऑफ इंडिया और सर्वे ऑफ नेपाल की ओर से सर्वेक्षण के बाद ही इस पर आगे की कार्यवाही हो पाएगी। दोनों देशों के अधिकारियों ने आपस में बातचीत के बाद सड़क निर्माण को ब्रह्मदेव में रोक दिया है। यहां एसएसबी प्रत्येक मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं।

नेपाल दार्चुला से खल्ला, मसेटी, परीगांव, तातापानी और सादनी होते हुए कंचनपुर जिले तक हाईवे का निर्माण कर रहा है। उधर, दार्चुला से टिंकर बॉर्डर तक सड़क का सर्वे भी नेपाल आर्मी के सहयोग से कुछ माह पूर्व ही पूर्ण हो चुका है। यह हाईवे ब्रह्मदेव के वन समिति से करीब 2.5 किमी के दायरे में बड़ी चट्टान के कारण रुका हुआ है।
जबकि इससे आगे कंचनपुर तक हाईवे तैयार हो गया है। इस हाइवे को आंतरिक मार्ग से लिंक के लिए खल्ला गांव के करीब से एक सड़क ब्रह्मदेव और मटेना गांव से होते हुए बनाई जा रही है जो कंचनपुर में हाईवे से लिंक होगी।

लेकिन इस आंतरिक सड़क का कार्य ब्रह्मदेव में नोमैंस लैंड के करीब विवादित गायब पिलरों के कारण रुक गया है। करीब तीन दशक से भारत-नेपाल सीमा पर गायब चल रहे पिलर संख्या 811 और 810/2 के समानांतर ही नेपाल ने आंतरिक सड़क का सर्वे किया था जो यू-टर्न होकर आगे बढ़नी थी। लेकिन भारतीय प्रशासन और एसएसबी ने इस विवादित जगह पर नेपाल के सड़क निर्माण में रोक लगा दी है। अब सर्वे ऑफ इंडिया के क्लीयरेंस के बाद ही बाकी सड़क निर्माण पर फैसला होगा।

Related posts

Now the Indian Army has increased the number of its soldiers to eliminate terrorists in Jammu region.

Dharmpal Singh Rawat

हल्द्वानी: 38 में राष्ट्रीय खेलों की मशाल यात्रा हल्द्वानी से रवाना

Dharmpal Singh Rawat

Indian Army started helpline 155306 across country.

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment