June 26, 2026

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का उद्देश्य शांति, अमन और न्याय है: राहुल गांधी।

दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज उनकी यात्रा का छठा दिन है। कांग्रेस नेताओं के हवाले से बताया गया कि, राहुल गांधी ने जोरहाट के निमती घाट से माजुली तक ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव से यात्रा की। आज राहुल गांधी ने माजुली में श्री औनियाती सत्र में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां राहुल गांधी ने कहा कि वे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हैं, जिसका उद्देश्य शांति, अमन और न्याय है। न्याय का यह महासंग्राम करोड़ों उम्मीदें और जनसैलाब लिए आगे बढ़ रहा है। अब कोई ताकत हमें अन्याय को हराने से नहीं रोक सकती। हम आगे बढ़ते जाएंगे , न्याय का हक, मिलने तक।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के संबंध में कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने जानकारी दी है कि, असम के लोगों द्वारा राहुल गांधी का भव्य स्वागत हुआ है। उन्होंने बताया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ असम में 6 दिनों तक चलेगी, इस यात्रा को कोई भी शक्ति नहीं रोक सकती है। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वे संपत्ती बटोरने में लगे हुए हैं। गोगोई ने सवाल किया कि,आखिर क्यों भाजपा के भ्रष्ट मुख्यमंत्रियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है?

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.