भूरनी खतीरपुर में दिखा 10 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ, रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
लक्सर क्षेत्र के ग्राम भूरनी खतीरपुर में विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ की सूचना मिलते ही लक्सर की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 10 फीट लंबे और 1 क्विंटल 36 किलो वजनी मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। विशालकाय मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई।
रेस्क्यू के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित उसके प्राकृतिक वास स्थल में छोड़ दिया। समय रहते रेस्क्यू अभियान पूरा होने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विशालकाय मगरमच्छ के आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीणों में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
ग्रामीण
