सेवा संकल्प अभियान में BJP का बड़ा कार्यक्रम, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे एक माह के सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अभियान की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा।
महेंद्र भट्ट ने बताया कि अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे हैं। इनमें सामाजिक मिलन कार्यक्रम, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिताएं और विभिन्न सेवा कार्य शामिल हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
7 अक्टूबर को होगी सेवा ज्योति यात्रा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अभियान के तहत 7 अक्टूबर को उत्तराखंड में बड़ा कार्यक्रम ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
2 और 3 अक्टूबर को उत्तराखंड आएंगे राम माधव
महेंद्र भट्ट ने बताया कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी भी 2 और 3 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठकों में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा की जाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे एक माह तक अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जनता के बीच रहेंगे।
महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
