July 1, 2026

लव जेहाद, कलियर के चार युवक द्वाराहाट में गिरफ़्तार

 

नाबालिग को सोशल मीडिया के जरिये कलियर (हरिद्वार) निवासी युवक ने चंगुल में फंसाया 

होटल स्वामी को संदेह हुआ तो थाने में बताया लोगों ने चारों को धर लिया।

अल्मोड़ा रिपोर्टर एसबीटी न्यूज़ उत्तराखंड

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट तहसील के अंतर्गत बग्वालीपोखर क्षेत्र में लव जेहाद के मामले में बवाल हो गया। ग्रामीणों ने चार मुस्लिम युवकों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस देर रात तक मामले को दबाने में जुटी रही। पर द्वाराहाट विधायक व हिंदूवादी संगठनों को मामले का पता चलने पर पुलिस हरकत में आई। इसके बाद गांव की किशोरी को बहला फुसला कर द्वाराहाट के होटल में लाने वाले चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार।

बग्वालीपोखर के एक गांव की एक नाबालिग को सोशल मीडिया के जरिये कलियर (हरिद्वार) निवासी मुस्लिम युवक ने अपने चंगुल में फंसा लिया। शुक्रवार को आरोपित अपने तीन साथियों को लेकर गांव जा धमका। मोबाइल पर संपर्क साध उसने बच्ची को द्वाराहाट बाजार के एक होटल में बुलाया धोखे में वह पहुंच भी गई। पर होटल स्वामी को संदेह हुआ तो थाने में बताया लोगों ने चारों को धर लिया। पुलिस के सुपुर्द किया। पर मुकदमा दर्ज नहीं किया।

इस बीच हिंदूवादी भड़क उठे लव जेहाद से जुड़े मामले में खाकी के इस रवैये से हिंदूवादी संगठन नाराज भी हुए। इधर, देर रात विधायक महेश नेगी भी थाने जा पहुंचे। पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। किशोरी के पिता की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

देर रात पुलिस ने कलियर हरिद्वार निवासी कासिफ, अरमान, साने आलम व फरमान की गिरफ्तारी का खुलासा किया। चारों 20-25 आयु वर्ग के हैं थाना प्रभारी अजय साह ने बताया की आरोपियों के खिलाफ पास्को सहित अन्य धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले को लेकर लोगों में बेहद आक्रोश है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.