November 15, 2026

देहरादून: छठ महापर्व मिलन समारोह में सैकड़ों महिलाओं को किया सम्मानित

Dehradun

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में छठ महापर्व के अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर के नेतृत्व में छठ महापर्व मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं को सम्मानित करने के साथ ही छठ पूजा की सामग्री भी वितरित की गई।

कार्यक्रम में अभिनव थापर ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व लोगों को आपसी भाईचारे और समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि मां गंगा उत्तराखंड और बिहार की आस्था को एक सूत्र में जोड़ती हैं। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विभिन्न प्रदेशों की परंपराओं और आपसी संबंधों को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व जैसे आयोजनों से समाज में सांस्कृतिक एकता और सद्भाव की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.